क्या गर्भावस्था के दौरान गरारे करना सुरक्षित है?HealthPlanet

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:34

गर्भवती महिलाएं गले में खराश को दूर करने के लिए हल्‍दी और नमक के पानी से गरारे कर सकती हैं। एक कप गुनगुने पानी में आधा चम्‍मच नमक और आधा चम्‍मच हल्‍दी मिलाकर हर एक घंटे में गरारे करें। इससे गले में दर्द की समस्‍या से राहत मिलेगी


हल्‍दी और नमक के पानी के गरारे

नमक के पानी से गले की झिल्लियां हाइड्रेट होती हैं और जलन भी शांत होती है। हल्‍दी खांसी पर औषधीय असर करती है। गर्भवती महिलाएं गले में खराश को दूर करने के लिए हल्‍दी और नमक के पानी से गरारे कर सकती हैं।
एक कप गुनगुने पानी में आधा चम्‍मच नमक और आधा चम्‍मच हल्‍दी मिलाकर हर एक घंटे में गरारे करें। इससे गले में दर्द की समस्‍या से राहत मिलेगी।

​कैमोमाइल चाय

कैमोमाइल चाय से गले में जलन से राहत पाई जा सकती है। एक कप पानी उबाल लें और उसमें कैमोमाइल टी बैग डालें और पांच मिनट तक उसी में रहने दें। इसके बाद टी बैग निकाल कर इस पानी से कुल्‍ला कर लें।


​अदरक की चाय
अदरक में फंगस-रोधी और एंटी-बैक्‍टीरियल गुण होते हैं। ये गले की सूजन को भी कम करने में मदद कर सकता है।

एक कप पानी में एक इंच ताजा अदरक डालकर उबालें। इसे पांच मिनट तक उबालें और फिर मिठास के लिए शहद डालें। अब अदरक की चाय को पी लें। आप चाहें तो इसमें पुदीने की पत्तियां भी डाल सकती हैं।

​डॉक्‍टर को कब दिखाएं
वायरल इंफेक्‍शन की वजह से हुई गले में खराश कुछ हफ्तों में ठीक हो जाती है। हालांकि, अगर आपको एक हफ्ते से ज्‍यादा समय से गले में खराश है, बुखार भी है और अचानक से गले में खराश हो गई है और खाना निगलने में दिक्‍कत हो रही है और घरेलू नुस्‍खे काम नहीं कर रहे हैं तो डॉक्‍टर को दिखाएं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info